खतरनाक लुक में आया Samsung का धाकड़ 5G फ़ोन, 8GB+128GB स्टोरेज के साथ मिलेगा 5000mAh बैटरी कैपेसिटी

खतरनाक लुक में आया Samsung का धाकड़ 5G फ़ोन, 8GB+128GB स्टोरेज के साथ मिलेगा 5000mAh बैटरी कैपेसिटी। सैमसंग ने 11 सितंबर को अपना पतला और ड्यूरेबल स्मार्टफोन Galaxy F17 5G लॉन्च कर दिया है. इसकी थिकनेस 7.5mm है और इसकी स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है. जो इसे स्ट्रॉन्ग और ड्यूरेबल बनाता है. अन्य फीचर्स के साथ-साथ सैमसंग ने इसे कई AI फीचर्स से भी लैस किया है. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या मिलने वाला है और इसे खरीदने के लिए कितना पैसा चुकाना होगा.

Samsung Galaxy F17 5G के फीचर्स

Galaxy F17 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिला है. यह आउटडोर में क्लियर और वाइब्रेंट विजुअल क्वालिटी प्रदान करता है. मल्टीटास्किंग और परफॉर्मेंस के लिए इस फोन को Exynos 1330 CPU से लैस किया गया है. इस फोन की बैटरी कैपेसिटी 5000mAh है और यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरे की बात करें तो इसके रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसे 13MP लेंस मिला है.

Samsung Galaxy F17 5G के AI फीचर्स

सैमसंग ने अपनी लेटेस्ट ऑफरिंग को सर्किल टू सर्च विद गूगल जैसे कई AI फीचर से लैस किया है. इसमें जेमिनी लाइव के साथ भी नया AI एक्सपीरियंस इंटीग्रेट किया गया है, जिससे यूजर्स अपने डेली टास्क को आसान बनाने के लिए AI असिस्टेंट से बात कर सकेंगे. सैमसंग ने इस फोन को छह साल के लिए एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट देने का ऐलान किया है.

Samsung Galaxy F17 5G कि कीमत

Galaxy F17 5G के 4GB+128GB वर्जन की कीमत 13999 रुपये है. इसके 6GB+128GB वर्जन के लिए 15499 रुपये और 8GB+128GB वर्जन के लिए 16999 रुपये चुकाने होंगे. इसे कंपनी की वेबसाइट, रिटेल स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. बाजार में इसका मुकाबला realme C67 5G से होगा. रियलमी के फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है. Dimensity 6100+ प्रोसेसर वाले इस फोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है, जिसे 2TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है. इसके रियर में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 8MP लेंस दिया गया है. फ्लिपकार्ट से इसे 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Leave a Comment

close