World’s Slimmest 3D Curve Display 5G smartphone: दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन इंडिया में हुआ लॉन्च, लुक देख क्यूट लड़कियां होगी फ़िदा

World’s Slimmest 3D Curve Display 5G smartphone: दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन इंडिया में हुआ लॉन्च, लुक देख क्यूट लड़कियां होगी फ़िदा। दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह कमाल टेक ब्रांड Tecno ने किया है। कंपनी ​POVA Slim 5G फोन लेकर आई है जिसकी थिकनेस सिर्फ 5.95mm है। बेहद ही स्टाइलिश लुक के साथ इस टेक्नो मोबाइल में स्पेसिफिकेशन्स भी शानदार दी गई है। यह मोबाइल 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 8GB RAM के साथ 128GB Storage मिलती है। फोन को Sky Blue, Slim White और Cool Black कलर में 8 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। नए टेक्नो पोवा स्लीम 5जी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

World’s Slimmest 3D Curve Display 5G smartphone

टेक्नो पोवा स्लीम को कंपनी ने World’s Slimmest 3D Curve Display 5G smartphone कहा है। इस फोन की लंबाई 164.23mm, चौड़ाई 75.91mm और मोटाई सिर्फ 5.95mm है। पतला होने के साथ-साथ यह बेहद हल्का मोबाइल है जिसका वजन केवल 156 ग्राम है। बताते चलें कि टेक्नो पोवा स्लीम का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 92.6% है जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करता है।

Tecno ​POVA Slim 5G 3D curved display built

इस 5जी फोन 6.78-इंच की 1.5K ​​स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह 3डी कर्व्ड डिस्प्ले है जो AMOLED पैनल पर बनी है और 144Hz रिफ्रेश रेट व 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन का स्क्रीन साइज कुछ बड़ा है जो सिंगल हेंड यूज़ में कुछ लोगों को परेशानी दे सकता है। लेकिन इसके अलावा डिस्प्ले पैनल, हाई रिफ्रेश रेट और निट्स ब्राइटनेस यूजर्स को पसंद आएगी।

Tecno ​POVA Slim 5G military grade durability

स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है। कंपनी ने अपने नए मोबाइल को MIL-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। ब्रांड का दावा है कि जमीन पर गिरने या पानी में डूबने पर भी यह स्मार्टफोन काफी हद तक सुरक्षित रह सकता है। वहीं इसके अलावा टेक्नो पोवा स्लीक स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आया है। यह इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगी।

Tecno ​POVA Slim 5G processor

Tecno ​POVA Slim 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो HiOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 4,55,458 आया है। अगर आप हैवी मोबाइल गेमिंग करते हैं तो यह स्मार्टफोन स्मूथ और लैगफ्री एक्सपीरियंस देने में थोड़ा चूक सकता है।

Tecno ​POVA Slim 5G photography

फोटोग्राफी के लिए यह टेक्नो स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मे​गापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोवा स्लीम 5जी फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Tecno ​POVA Slim 5G power backup

पावर बैकअप के लिए टेक्नो पोवा स्लीम 5जी फोन को 5,160mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 10 घंटे, 2 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव किया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने टेस्टिंग के दौरान इसे 54 मिनट में 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया है।

Tecno ​POVA Slim 5G design

टेक्नो पोवा स्लीम 5जी फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इस फोन का डिजाइन ही है। बताते चलें कि Samsung Galaxy S25 Edge सबसे पतला फोन है जिसकी थिकनेस केवल 5.8mm है। लेकिन इस मोबाइल में फ्लैट स्क्रीन मिलती है। टेक्नो फोन में स्लीम बॉडी के साथ ही 3डी कर्व्ड स्क्रीन पर मिश्रण इसे अटरेक्टिव लुक देता है और यही इसे खरीदे जाने का मुख्य कारण बनेगा। क्योंकि परफॉर्मेंस के लिहाज से देखें तो यह औसत रिजल्ट देगा, इससे हैवी प्रोसेसिंग की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

Tecno ​POVA Slim 5G bigger battery

जाहिर सी बात है 5.95mm पतली फोन बॉडी में बड़ी बैटरी नहीं फिट की जा सकती है। लेकिन फिर भी यूजर्स को इसमें 5,100एमएएच बैटरी मिल जाएगी जिसे कम नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अगर इससे भी बड़ी बैटरी आपकी जरूरत है जो 20 हजार से कम में realme P4 और OPPO K13 स्मार्टफोन 7,000mAh battery की ताकत से लैस हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

Tecno ​POVA Slim 5G performance

वहीं परफॉर्मेंस के लिहाज से देखें तो रियलमी पी4 के साथ ही Infinix GT 30 और Vivo T4R ऐसे स्मार्टफोन हैं जो हैवी गेमिंग को हैंडल कर सकते हैं। इन तीनों में ही टेक्नो पोवा स्लीम से एक जेनरेशन ऊपर वाला मीडियाटेक का Dimensity 6400 प्रोसेसर लगाया गया है जिसका एनटूटू स्कोर 7 लाख से अधिक जाता है।

Tecno ​POVA Slim 5G Price

Rs. 19,999
Rs. 19,999

Leave a Comment

close