Samsung, iPhone की बैंड बजाने आ गया Nothing का 5G फ़ोन, AI फीचर्स के साथ 67W का चार्जर

स्मार्टफोन ब्रांड Nothing ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Nothing Phone 3 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपने यूनिक डिजाइन और धांसू फीचर्स के साथ प्रीमियम सेगमेंट में एक नया विकल्प बनकर उभरा है। आइए जानते हैं इस फोन के खास फीचर्स और कीमत के बारे में।

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूथ होता है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है। Nothing का सिग्नेचर Glyph Interface इस फोन में भी मिलता है, जिसे अपग्रेडेड किया गया है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है। यह LPDDR5 रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग और डेटा ट्रांसफर बेहद तेज होता है। फोन Android 15 पर आधारित Nothing OS 3.5 पर काम करता है और कंपनी ने 5 साल के Android अपडेट्स का वादा किया है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें सभी सेंसर 50MP के हैं:

  • 50MP मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस
  • 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ)

सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो लो-लाइट में भी अच्छी तस्वीरें खींच सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5150mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। यह 65W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कीमत और उपलब्धता

Nothing Phone 3 5G को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹79,999
  • 16GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹89,999

यह फोन भारत में 15 जुलाई 2025 से Flipkart, Vijay Sales, Croma और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। लॉन्च के समय इस पर कई आकर्षक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जैसे कि बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।

Leave a Comment

close