टॉप क्लास परफॉर्मेंस के साथ launch हुआ 108MP कैमरा और 5,030mAh बैटरी वाला Redmi का 5G फ़ोन। Redmi 13 5G Prime की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर रेडमी के इस सस्ते 5G स्मार्टफोन की खरीद पर लिमिटेड टाइम डील ऑफर की जा रही है। 23 सितंबर से शुरु होने वाले फेस्टिवल सेल से पहले ही रेडमी के इस फोन को बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 8,000 रुपये तक का प्राइस कट किया गया है। इस फोन को 574 रुपये की EMI में घर ला सकते हैं।
Redmi 13 5G Prime Big price cut
Redmi 13 5G Prime एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 128GB में आता है। इस फोन की MRP 19,999 रुपये है। अमेजन पर इस फोन की खरीद पर 8,000 रुपये से भी ज्यादा बचा सकते हैं। यह फोन11,899 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर अन्य बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिलेगा।
Redmi 13 5G Prime Features
रेडमी का यह सस्ता 5G स्मार्टफोन 6.79 इंच के FHD+ पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है। रेडमी के इस फोन का डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रेजलूशन के साथ-साथ 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 550 निट्स तक की है।
Redmi 13 5G Prime Processor
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 AE प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 128GB UFS 2.2 मेमोरी का सपोर्ट मिलता है। रेडमी के इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
Redmi 13 5G Prime battery
इस स्मार्टफोन में 5,030mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। रेडमी के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5, WiFi, डुअल 5G सिम कार्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर काम करता है।
Redmi 13 5G Prime Dual camera setup
Redmi 13 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 108MP का मेन और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के इस सस्ते फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा डायनैमिक रिंग फ्लैश लाइट के साथ आता है। इसमें प्रोट्रेट और नाइट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
