256GB स्टोरेज के साथ अभी लपक लें ये 40 हजार से कम कीमत में आने वाले ये फोन्स, OnePlus, Realme और Samsung जैसे ब्रांड्स शामिल

विवो ने अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Vivo V60 5G के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में अपना एक और शानदार ऑप्शन जोड़ दिया है। यह फोन प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा सेटअप और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ ऐसे यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो कम बजट में एक बैलेंस्ड और फ्यूचर-रेडी स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अगर आप इस रेंज में किसी दूसरे ऑप्शन्स की भी तलाश कर रहे हैं, तो बाजार में OnePlus, iQOO, Realme और Samsung जैसे ब्रांड्स का रुख कर सकते हैं। इनके पास भी कई शानदार 5G फोन मौजूद हैं, जो अपने अच्छे फीचर्स के चलते यूजर्स को आकर्षित कर रहे हैं।

Vivo V60 5G क्यों है खास?

वीवो ने भारत में अपनी V सीरीज का नया फोन लॉन्च किया है जो V60 के नाम से जाना जा रहा है। इस डिवाइस को V50 का अपग्रेड मॉडल बताया जा रहा है। इस जबरदस्त फोन का कैमरा Zeiss ब्रांड का ट्रिपल रियर कैमरा है। इसमें AI-इमेजिंग और प्रोडक्टिविटी टूल्स भी दिए गए हैं, जो इस डिवाइस को पावरफुल बनाते हैं।

Vivo V60 5G फोन की कीमत

इस फोन में 6500mAh बैटरी है और 7 जेनरेशन 4 चिपसेट है। इस फोन की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये है। इसमें आपको 8GB RAM और 128GB का स्टोरेज मिलता है। वहीं, फोन के 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 38,999 रुपये है। वी60 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला फोन 40,999 रुपये का है। इसका टॉप मॉडल फोन 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ 45,999 रुपये में मिल रहा है।

40000 तक के बजट में मिलने वाले बेस्ट 5G मोबाइल फोन

1.OnePlus Nord 5- वनप्लस के इस फोन की कीमत 31,999 रुपये हैं। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसका कैमरा स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 के साथ मिलेगा। इसकी डिस्प्ले साइज 6.83 है। यह फोन लॉन्ग बैटरी लाइफ के साथ मिलता है।

2.Oppo Reno14- ओपो का यह फोन उनकी नई फ्लैगशिप Oppo Reno 14 5G Series का फोन है। इस फोन ने चीन और मलेशिया में लोगों को खूब आकर्षित किया था। इस फोन की कीमत 37,999 है। फोन 6.83 इंच का है जिसमें 1.5K OLED डिस्प्ले भी मौजूद है। मैट फिनिश के साथ स्लिक बॉडी में डिजाइन किया गया यह फोन क्रिस्टल शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ मिलेगा।

3.OnePlus 13R- यह फोन कंपनी का प्रीमियम मोबाइल फोन है। 5G के साथ इस फोन की सीरीज किफायती वेरिएंट का हिस्सा है। यह फोन 6.7 इंच का है। इसमें 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले का यूज किया गया है, जो इसकी प्रोटेक्शन को बढ़ाता है। इस फोन की कीमत 38,855 बताई जा रही है।

4.Realme GT 6- 30,000 के बजट में मिलने वाला यह बेहतरीन फोन आपको पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 3 SoC के साथ मिलेगा। रियलमी के इस फोन में आपको 12 GB RAM और 256 GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इस फोन का कैमरा AI फीचर के साथ मिलेगा और 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड फीचर के साथ है

Leave a Comment

close