DSLR जैसे कैमरा क्वालिटी के साथ launch हुआ देसी ब्रांड का 5000mAh बैटरी वाला दमदार फ़ोन, कीमत 7,499 रुपये। देसी ब्रांड Lava ने एक और सस्ता 5G फोन लॉन्च कर दिया है। लावा का यह फोन देखने में iPhone 16 Pro की तरह लगता है। इस फोन को कंपनी ने 7000 रुपये से भी कम प्राइस में पेश किया है। लावा बोल्ड एन सीरीज के इस पहले 5जी फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी अपने फोन घर बैठे सर्विस ऑफर करती है।
Lava Bold N1 5G Price
लावा का यह बजट फ्रेंडली फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 7,499 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 7,999 रुपये में आता है। कंपनी इस फोन की खरीद पर 750 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर करती है। इस तरह से यह फोन 6,749 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन दो कलर ऑप्शन – कैंपेन गोल्ड और रॉयल ब्लू में आता है। फोन को अमेजन पर 23 सितंबर से शुरू होने वाली ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान खरीदा जा सकेगा।
Lava Bold N1 5G Features
यह सस्ता फोन 6.75 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले HD+ रेजलूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें Unisoc T765 ऑक्टाकोर 5G प्रोसेसर दिया गया है।
| Lava Bold N1 5G | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.75 इंच HD+, 90Hz |
| प्रोसेसर | Unisoc T765 |
| बैटरी | 5000mAh, 10W |
| स्टोरेज | 4GB RAM, 128GB |
| कैमरा | 13MP डुअल, 5MP |
| OS | Android 15 |
Lava Bold N1 5G Battery & Camera
लावा का यह फोन IP54 रेटेड है और इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन के साथ 10W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। इस फोन में 13MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
