DSLR कैमरा क्वालिटी के साथ आया iPhone 17 Pro Max का धाकड़ फ़ोन, फाडू बैटरी के साथ मिलेगा प्रीमियम लुक 

Apple 9 सितंबर को अपना “Awe Dropping” लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है. इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण होगा iPhone 17 सीरीज, जिसमें चार मॉडल पेश किए जाएंगे – iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max. इसके साथ ही नए Apple Watch मॉडल और AirPods Pro 3 भी लॉन्च होने की संभावना है. इस साल iPhone सीरीज का डिजाइन और फीचर्स पहले से ज्यादा एडवांस्ड और आकर्षक बताए जा रहे हैं, जिससे यूजर्स को अपग्रेड करने का बड़ा कारण मिलेगा.

बड़े और स्लिम डिस्प्ले

नए iPhone 17 में बड़े डिस्प्ले के साथ 24MP का सेल्फी कैमरा, ProMotion तकनीक के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और Always-On Display का फीचर मिलने की उम्मीद है. वहीं iPhone 17 Air अपने अल्ट्रा-स्लिम 5.5mm बॉडी और 6.6 इंच के स्क्रीन के साथ नया डिजाइन लेकर आ रहा है. यह मॉडल पुराने Plus वर्जन की जगह लेगा और विभिन्न क्षेत्रों के हिसाब से SIM स्लॉट और eSIM-only विकल्प में उपलब्ध होगा.

iPhone का पावर और परफॉर्मेंस

iPhone 17 Pro और Pro Max इस सीरीज के सबसे पावरफुल मॉडल होंगे. इनमें A19 Pro चिपसेट और 12GB RAM होगी, जो मल्टीटास्किंग और हाई-एंड ऐप्स के लिए परफॉर्मेंस को स्मूद बनाएगी. कैमरा सेटअप में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें 48MP का ट्रिपल कैमरा (Wide, Ultrawide, Telephoto), 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और Mechanical Aperture जैसी प्रो-ग्रेड क्षमताएं शामिल हो सकती हैं.

प्रो मॉडल्स का नया डिजाइन

लीक्ड रेंडर्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro में ट्रिपल-लेंस कैमरा का नया अरेंजमेंट होगा. फ्लैश को दाईं ओर शिफ्ट किया गया है और Apple लोगो थोड़ा नीचे स्थानांतरित हो सकता है. Pro और Pro Max मॉडल्स में हाईब्रिड कैमरा हाउसिंग दी जाएगी, जिसमें ऊपर एल्युमिनियम और नीचे ग्लास का कॉम्बिनेशन होगा. वहीं, iPhone 17 Air के सिंगल वाइड कैमरा बार का डिजाइन बिल्कुल नया और प्रीमियम लुक देगा.

बैटरी बैकअप और चार्जिंग 

Apple ने हमेशा iPhone की बैटरी क्षमता की जानकारी सीक्रेट रखी है, लेकिन इस बार बड़े और एफिशिएंट प्रोसेसर के कारण iPhone 17 सीरीज में बैटरी लाइफ बेहतर होने की उम्मीद है. चार्जिंग की स्पीड लगभग 25W के आसपास बनी रहेगी, लेकिन iPhone 17 Pro और Pro Max में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है. इसका मतलब है कि यूजर्स सीधे अपने फोन से AirPods या अन्य डिवाइस चार्ज कर सकते हैं.

कीमत और भारत में लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 की शुरुआती कीमत लगभग ₹89,900 हो सकती है, जबकि iPhone 17 Air ₹95,000 और Pro Max ₹1,64,900 के आसपास लॉन्च हो सकता है. ग्लोबल प्राइसिंग में iPhone 17 बेस मॉडल $799 में उपलब्ध होगा और iPhone 17 Air $899–$949 की रेंज में लॉन्च होने की संभावना है. भारत में प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं और 19 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होंगे.

Leave a Comment

close